Lifestyle

श्रद्धा-शक्ति कपूर के 6.24 करोड़ के फ्लैट से होगी हर महीने लाखों की कमाई

⭐ Featured
श्रद्धा-शक्ति कपूर के 6.24 करोड़ के फ्लैट से होगी हर महीने लाखों की कमाई

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने मुंबई के महालक्ष्मी स्थित 6.24 करोड़ रुपये के आलीशान फ्लैट को तीन साल के लिए लीज पर दिया है। पहले साल उन्हें हर महीने 2.5 लाख रुपये किराया मिलेगा।

श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर मुंबई स्थित अपनी आलीशान प्रॉपर्टी को किराए पर देकर अब हर महीने लाखों रुपये कमाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, महालक्ष्मी ईस्ट के पिरामल महालक्ष्मी साउथ टावर में स्थित करीब 1,050 वर्गफीट का पूरी तरह फर्निश्ड अपार्टमेंट तीन साल की लीज पर दिया गया है। इस फ्लैट को जनवरी 2025 में करीब 6.24 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। लीज एग्रीमेंट के अनुसार पहले साल हर महीने 2.5 लाख रुपये किराया मिलेगा। दूसरे साल यह बढ़कर करीब 2.62 लाख और तीसरे साल करीब 2.75 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा। डील में 7.5 लाख रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है। लीज 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक है। फ्लैट में सोफा, अलमारी, एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर खुद जुहू में एक आलीशान किराए के घर में परिवार के साथ रहती हैं, जिसका सालाना किराया करीब 72 लाख रुपये बताया गया है।
← Back to All News