Environment

सनी देओल के जन्मदिन पर सूर्या का धमाकेदार टीजर रिलीज, मेडिकल भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

⭐ Featured
सनी देओल के जन्मदिन पर सूर्या का धमाकेदार टीजर रिलीज, मेडिकल भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

सनी देओल के जन्मदिन पर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का टीजर रिलीज हुआ। मेडिकल सिस्टम के भ्रष्टाचार पर आधारित यह क्राइम थ्रिलर 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सनी देओल एक दमदार और भावुक किरदार में नजर आ रहे हैं, जो मेडिकल सिस्टम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ता है। टीजर की शुरुआत डॉक्टर और मरीज के बीच भरोसे से जुड़े गंभीर सवालों के साथ होती है। फिल्म में सनी देओल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी अपनी बेटी की मौत के बाद पूरी तरह बदल जाती है। इस व्यक्तिगत त्रासदी के बाद वह मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू करता है। टीजर में सनी देओल अस्पतालों में इलाज के नाम पर होने वाली कथित अनियमितताओं और डॉक्टरों के कमीशन आधारित व्यवहार पर सवाल उठाते दिखाई देते हैं। कोर्टरूम में उनका आक्रामक अंदाज और भावनात्मक दृश्य कहानी को रोमांचक बनाते हैं। फिल्म में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, टीनू आनंद, मनीष वाधवा और जिशु सेनगुप्ता सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'सूर्या' वर्ष 2018 की मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म का निर्देशन करने वाले एम. पद्मकुमार ही इस फिल्म के निर्देशक हैं। इसके साथ वह हिंदी सिनेमा में निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्शन, भावनाओं और अपराध की जांच से जुड़ी कहानी के कारण फिल्म दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है।
← Back to All News